फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून के जानकार व रक्षक दोनों कर रहे गुंडागर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फजील अहमद ने कहा कि दिल्ली में अधिवक्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज चिंताजनक है। दोनों वर्ग के लोग समाज के शिक्षित और जिम्मेदार हैं। ये लोग कानून के जानकर होने के साथ-साथ जनता के रक्षक भी हैं। इनसे जनता को न्याय मिलता है। इसके बाद भी कानून से अलग हटकर कार्य किया।
विज्ञापन

नगर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में फजील ने कहा कि यह घटना अचानक नहीं हुई है बल्कि यह पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच लंबे समय से दोनों के बीच पनप रहे विवाद का परिणाम है जो विस्फोटक रूप धारण कर लिया। कहा कि जनप्रतिनिधि सरकारी धन के बंटवारे में व्यस्त हैं। इनका समाज में व्याप्त कुरीतियों पर ध्यान नहीं है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने की बजाय बिजली घोटाला में आरोपित को गिरफ्तार कराएं, अन्यथा आने वाले समय मे जनता उग्र रूप धारण कर लेगी। कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार और अपराध का ग्राफ बढ़ गया है जो बड़ी समस्या बन गई है। नगर में चोरी और अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंप कर किया जाएगा। कहा कि उभाव थाने पर निर्माण और रंगाई-पुताई दलालों के माध्यम से किया जा रहा है। शिकायती लहजे में कहा कि एसपी से इसकी जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि तहसील में कानूनगो, लेखपाल द्वारा नापी, फर्जी, रजिस्ट्री, वरासत, दाखिल खारिज समेत सभी कार्यों का रेट फिक्स किया गया है। जिससे लोगों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है। मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी आदि अधिकारियों को पत्र भेज कर जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें