बैरिया। पूर्व सांसद एवं भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के पत्र का प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। पिछले दिनों भारी बारिश से खरीफ फसल के नुकसान के संदर्भ में मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मंगा कर भेजने का निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भारी बरसात से खरीफ की फसल की भारी क्षति के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया था।किसानों को सहायता देने व अन्य तरह के क्षतिपूर्ति आग्रह किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव एवं राहत आयुक्त को तलब किया गया। उक्त दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी से किसानों के फसलों के क्षति का जायजा लेकर तुरंत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। पूर्व सांसद ने बताया की प्रधानमंत्री ने किसानों के नुकसान पर संवेदनशीलता दिखाई है। प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से आपदा राहत के तहत किसानों उचित सहायता प्राप्त हो। संवाद