फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसडा। नगर के वार्ड नंबर 13 बजाजी मुहल्ला में 70 वर्षीय व्यवसायी की मौत के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद व्यवसायी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे परिजनों समेत गांव के अन्य लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

वार्ड नं 13 बजाजी मुहल्ला निवासी वृद्ध की तबीयत खराब होने पर परिजन 11 जुलाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए ले गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर सैंपलिंग की गई और उसी दिन सायं 7 बजे वृद्ध की मृत्यु भी हो गई। परिजन 12 जुलाई को शव को लेकर घर आ गए। शव आते ही मुहल्ले सहित अनेक लोग उनके घर पहुंचे। उनका दाह संस्कार भरौली में किया गया, जिसमें दो दर्जन लोग शामिल हुए थे। सोमवार की सुबह 13 जुलाई को मेडिकल कालेज से वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें