जयप्रभा सेतु पर मरम्मत कार्य में लगा जेसीबी के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन जारी।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। वर्षों से जर्जर हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने जयप्रभा सेतु का मरम्मत कार्य रविवार से शुरू हो गया। बिहार-यूपी को जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु पर वर्षों से ओवर लोड वाहनों के आवागमन से जर्जर हो चुका था।
इस पुल के मरम्मत को लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा बार बार आंदोलन किया गया। जबकि अमर उजाला द्वारा पुल के मरम्मत व जर्जर होने का समाचार लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा। जिससे विभाग को विवश होकर इस सेतु के मरम्मत करने की कवायद करते हुए इसकी सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया। रविवार को जयप्रभा सेतु मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। वही विभाग के वादे के अनुसार भारी वाहनों का आवागमन आज भी जारी है। वही पुल के बिहार लगने वाले सीमा पर रविवार को बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो गया है ।