नगर के चित्तू पांडेय स्थित सब्जी मंडी में जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। नपा प्रशासन ने चित्तू पांडेय पेट्रोल पंप से लेकर जगदीशपुर चौराहे तक अवैध रूप से लगाए गए थोक दूकानदारों को दूकान हटाने का निर्देश दिया। कई दूकानदार ऐसे भी मिले जिनका कृषि मंडी में दूकान एलाट होने के बाद भी माल सब्जी मंडी उतराते हुए पाया गया। नपा प्रशासन ने एक पिकअप को पकड़ लिया। जिसे कोतवाली भेजा गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर ईओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में नपा के कर्मचारियों ने चित्तू पांडेय से लेकर जगदीशपुर चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें करीब दर्जन भर से अधिक थोक की दूकान हटाई गई। नपा प्रशासन ने चेताया कि अवैध रूप से लगाई गई थोक दूकानों के खिलाफ अगली बार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नाली पर अतिक्रमण कर लगाई गई दूकानों को भी नपा प्रशासन हटवाया।