फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

235 मजदूरों को बांटी गई राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अपने घर पहुंचे प्रवासी मजदूरों को तत्काल संकट से उबारने के लिए योगी सरकार ने निर्णय किया है कि मजदूरों को कम से कम 15 दिनों तक खाने लिए सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने जो संवेदनशील आचरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यदि उनके जैसा सोच अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को हो जाए तो भारत किसी भी विपत्ति से निबट लेगा।
विज्ञापन

उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने विकास खंड मुरली छपरा के बहुआरा पंचायत में प्रवासी मजदूरों को राहत पैकेट बांटने के बाद कही। बहुआरा पंचायत में बाहर से आए 235 प्रवासी मजदूरों को राहत सामग्री मंगलवार को पंचायत भवन पर वितरित किया गया। बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस विपत्ति काल से निबटने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री दिन रात एक किए हुए हैं जिससे कि गरीब मजदूरों को कुछ दिनों तक खाने का दुख न हो। विधायक ने बताया कि सभी प्रवासी मजदूरों के खाते में सरकार ने 1000 रुपये भेज दिया है। इस मौके पर लेखपाल शिवशंकर गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, मनीष मिश्र, गोपाल सिंह, परशुराम सिंह, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें