फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों में बांटी गई राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोटवां पंचायत भवन के प्रांगण में भाजपा के जिलाध्यक्ष व उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार ने 141 प्रवासी मजदूरों में राशन किट का वितरण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि गैर प्रवासी मजदूरों के उत्थान के लिए प्रदेश की सरकार हर कोशिश कर रही है। बहुत जल्द इनके खाते में एक-एक हजार रुपये भी भेजे जाएंगे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जून के बाद आने वाले प्रवासी अपना जरूरी साक्ष्य के साथ आवेदन करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन फीडिंग कर उनको भी लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, लेखपाल लालबाबू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गौरीशंकर गुप्ता, समाजसेवी रौशन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उधर, दुबहर ब्लाक के नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक व लेखपाल योगेश वर्मा ने बुधवार को गांव में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों में 15 दिनों के राशन का वितरण किया। इस मौके पर विमल पाठक ने कहा कि सभी प्रवासी मजदूरों के खाते में सरकार ने एक-एक हजार रुपये खाते में भेज दिए हैं। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को संकट से उबारने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर प्रताप पाठक, आनंद पाठक, अनिल कुमार, विशाल, रफीक, दिलीप ठाकुर, चंचल यादव, रविशंकर पाठक, परवेज अंसारी, परमात्मानंद, छोटू आदि रहे।
विज्ञापन

रतसर संवाददाता के अनुसार: विकास खण्ड गड़वार के सिकटौटी ग्राम सभा के 102 प्रवासी मजदूरों को क्षेत्र के यशस्वी विद्यापीठ के प्रांगण में बुधवार को राशन किट दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल साहब यादव लेखपाल राजीव कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रामदेव यादव, बेचू प्रसाद गौड़ उपस्थित रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के जनऊपुर गांव में ग्राम प्रधान आसमा खातून एवं लेखपाल राजीव गुप्ता द्वारा 47 प्रवासी मजदूरों को राशन किट दिया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पूनम दूबे, आशा कार्यकर्ती सरिता देवी, सफाई कर्मी मुन्ना राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें