फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रिश्तेदारों को मनरेगा में मजदूर बनाकर करा लिया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। विकास खंड सोहांव की ग्रामसभा सोवन्था बिलरिया में विकास कार्यों में एवं मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायत की गई है। बिलरिया गांव निवासी गिरीजेश यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि 2021 से 2025 के दौरान बिना काम कराए ही भुगतान करा लिया गया है। ग्राम प्रधान ने अपनी सास, पुत्र को मनरेगा में मजदूर बनाकर भुगतान करा लिया है।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले का आरोप है कि सोवन्था गांव की ग्राम प्रधान भाग्यमनी देवी हैं लेकिन पूरा काम उनके पति सुरेश यादव देखते हैं। अर्धनिर्मित शौचालय के लिए भी 53303 रुपये का भुगतान करा लिया गया है। हरिमोहन के निजी जमीन पर पशु शेड का निर्माण हुआ ही नहीं है, इसके लिए 96000 का भुगतान करा लिया गया है। उधर, ग्राम प्रधान ने भी कोटेदार संजू देवी की शिकायत की है कि वह घटतौली करती हैं।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी देवराज पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। ग्राम प्रधान अपने परिवार को मनरेगा में रखकर मजदूरी करा सकता है। सोवन्था ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कहा कि मनरेगा में परिवार के सदस्यों को रखने तथा विकास कार्यों में अनियमितता की बात बेबुनियाद है। शिकायतकर्ता गिरिजेश यादव ने कहा कि शिकायत करने के बाद जांच टीम मौके पर आई थी, लेकिन मामले की लीपापोती की जा रही है। यदि घालमेल हुआ तो मामला तूल पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें