बलिया। प्रदेश सरकार की योजना के तहत जिला शहरी विकास अभिकरण की ओर से पंजीकृत पथ विक्रेताओं को बिना गारंटी के ऋण दिया जा रहा है। करीब 1213 पथ विक्रेताओं को सस्ते दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
शहर के करीब चार सौ पटरी दुकानदारों ने डूडा की पहल पर बगैर सिक्योरिटी के बैंकों से दस हजार रुपये का ऋण अवमुक्त कराया गया है। करीब एक सौ पंजीकृत पथ विक्रेताओं ने लोन के लिए आवेदन कर रखा। यह जानकारी डूडा के प्रबंधक विनय कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि ऋण की अदायगी पटरी दुकानदारों को एक साल में करनी होगी। अच्छी बात यह है कि इसके लिए बैंक में उन्हें ना कोई गारंटी देनी होगी और ना ही बैंक उनसे कोई अतिरिक्त सर चार्ज नहीं वसुलेगा। इसके अलावा ब्याज दर महज सात फीसदी रहेगी। बताया कि यह योजना जनपद के सभी नगर पंचायतों में लागू होगी, जहां पंजीकृत पथ विक्रेताओं को सरकारी बैंकों से प्राथमिकता के आधार पर सहूलियत के साथ ऋण दिलाया जाएगा। सहतवार नगर पंचायत से 10 और बांसडीह नगर पंचायत से छह पंजीकृत पथविक्रेताओं ने ऋण के लिए आनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने पथ विक्रेताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की।