फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: हाईस्कूल और इंटर पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 17 ब्लॉकों में लगेगा शिविर

Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के सभी 17 विकासखंडों में 18 नवंबर से 11 दिसंबर तक एसआईएस इंडिया लिमिटेड भर्ती शिविर लगाएगी। सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर चयन होगा। हाईस्कूल और इंटर पास युवा निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन में बाल मेले के दूसरे दिन आयोजित रोजगार मेले में अपना पंजीकरण करवाते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से 18 नवंबर से 11 दिसंबर तक सभी 17 विकासखंड मुख्यालयों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिले का कोई भी इच्छुक युवा अपनी सुविधानुसार निर्धारित तिथि पर किसी भी विकासखंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत पसारा एक्ट-2005 के प्रावधानों के अनुसार एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से यह भर्ती की जा रही है। इसके लिए सभी विकासखंडों में अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

किस ब्लॉक में कब लगेगा शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेलहरी और बांसडीह में 18 व 19 नवंबर, बेरुआरबारी और चिलकहर में 20 व 21 नवंबर, दुबहड़ और गड़वार में 22 व 23 नवंबर तथा मनियर और हनुमानगंज में 24 व 25 नवंबर को शिविर लगेगा। वहीं, नवानगर और नगरा में 26 व 27 नवंबर को भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पंदह और रसड़ा में तीन व चार दिसंबर, सीयर और रेवती में पांच व सात दिसंबर, मुरलीछपरा और सोहांव में आठ व नौ दिसंबर तथा बैरिया ब्लॉक में 10 व 11 दिसंबर को भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा सैनिक के लिए हाईस्कूल, सुपरवाइजर के लिए इंटर जरूरी
डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय और भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

वहीं, सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है। इस पद के लिए भी आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

प्रशिक्षण के बाद देश के अलग-अलग शहरों में मिलेगी तैनाती
चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। यहां उन्हें एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती मिलेगी। इनमें वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नोएडा और गुरुग्राम सहित विभिन्न शहरों के होटल, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल और विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार चयनित कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 350 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि पर संबंधित विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें