निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं भोजपुरी अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी अभिनेता और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर बिहार के एक यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। ज्योति सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच भरण-पोषण को लेकर बलिया परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई हुई थी, जिसमें ज्योति सिंह का बयान दर्ज किया गया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसे देखने के बाद ज्योति सिंह शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई।