फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव उपासना के लिए भृगुनगरी तैयार

Mon, 16 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना के लिए भृगु नगरी तैयार है। सोमवार को नगर समेत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों की सफाई से लेकर सजावट की गई।
विज्ञापन


शिव आराधना के लिए मंदिरों के आसपास अस्थाई दूकानें शाम को ही सज गईं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो।

नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को सजाने-संवारने का कार्य देरशाम तक चलता रहा। मंदिर के दीवारों को झालरों से सजाने के साथ आकर्षक झांकियां भी तैयार की गईं।
विज्ञापन


पुलिस निगरानी का चुस्त, दुरुस्त रखने के लिए शहर कोतवाल अजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की जाएंगी।

चेन स्नेचिंग आदि पर पैनी निगाह रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी राजबाबू सिंह ने ग्रामीणांचल इलाकों के शिवमंदिर कोटवा नारायणपुर के बाबा मुक्तिनाथ, असेगा के अवनिनाथ, कुकुरहा में बाबा तिलेश्वरनाथ धाम, कारो में कामेश्वर धाम, नगरी में नक्कटा महादेव सहित शिवालयों में भी पुलिस तैनाती का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी का निर्देश दिया गया है। सीओ सिटी डीपी सिंह ने बताया कि नगर के शिवमंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया गया है। बाबा बालेश्वर मंदिर में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। महिला पुलिस के साथ सादे वेश में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें