फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अलविदा जुमा की नमाज घर पर पढ़ने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के बीच पड़ने वाले अलविदा जुमा एवं ईद के मद्देनजर नगरा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक उप जिलाधिकारी रसड़ा मोतीलाल चौधरी, सीओ केपी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें इस्लाम धर्मावलंबियों से लॉकडाउन में घर में ही अलविदा जुमा और ईद की नमाज पढ़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम मोतीलाल चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें। पाक माह रमजान में पड़ने वाले अलविदा जुमा और पाक त्योहार की नमाज घरों में ही पढ़े। सीओ केपी सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखें यदि बीच में शासन से अलविदा जुमा और ईद के लिए कोई आदेश निर्देश आएगा तो उससे अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, एसआई मायापति पांडेय, अखिलेश नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह चंदेल, ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, एडवोकेट शफीक अहमद, रिजवान अहमद, मो रब्बानी, राम शिरोमणि तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता सहित इस्लाम धर्मावलंबी तथा प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें