फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 के निर्देशों पर की चर्चा, बर्तन की दुकान खोलने की मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को चौकी प्रभारी रामअवध की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें लॉकडाउन 4.0 के लिए जिला प्रशासन द्वारा तय दिशा निर्देशों व व्यापारिक गतिविधियों के लिए जारी नये रोस्टर को लेकर बिंदूवार चर्चा की गयी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। व्यापारी भी कोरोना वारियर बन पुलिस का सहयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुरूप ही कार्य करें। बैठक में उपस्थित बर्तन व्यापारियों ने 19 मई को जारी नये रोस्टर में भी बर्तन की दुकानों का जिक्र ना होने पर घोर निराशा व्यक्त की। साथ ही जिला प्रशासन से बर्तन की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दिये जाने की मांग की। बैठक में व्यापारी नेताओं ने कथितरूप से पुलिस उत्पीड़न का मामला उठाया। बैठक में अरविंद गुप्ता, मुन्ना जी प्रसाद, रामाश्रय गुप्ता, नदीम अहमद, रामबाबू यादव, हलचल बर्नवाल, बैजनाथ सोनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें