फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवींद्र सिंह अध्यक्ष, दिनेश सिंह बने महामंत्री

विज्ञापन
टाउन हाल में उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारी गढ़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के दसवें सम्मेलन का आयोजन सोमवार को टाउन हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षाधिकारी सुभाष गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा एवं शिक्षकों को नई चेतना और मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। जिससे समाज को नई दिशा मिल सकें। उन्होंने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक कर्मचारियों की प्रत्येक समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया, जो उनसे संबंधित है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने नई शिक्षानीति 2019 के लिए कमेटी का गठन किया था जो सिफारिश किया है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की पहचान की जाएगी और उन्हीं को प्रोन्नति एवं वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। जिसका संगठन प्रतिरोध करता है। शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए शिक्षकों को उनका देय पहले देना पड़ेगा तथा उनके उपर भरोसा करके ही सुधार किया जा सकता है। सम्मेलन में द्वितीय सत्र में महामंत्री द्वारा दो वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट रखी गई तथा कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्याय का विवरण दिया गया।
रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया तथा अंत में अध्यक्ष द्वारा बजट का सभाहार किया गया। इस दौरान अध्यक्ष की पुरानी कमेटी भंग कर नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रवींद्र सिंह, महामंत्री दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र, अंजनी पांडेय, धर्मवीर सिंह, चंद्रमुखी वर्मा, राजीव सिंह, सुलखन शर्मा, गीता शुक्ल को उपाध्यक्ष, जय बहादुर सिंह, भगवान चौबे, ओमप्रकाश यादव, दिनेश यादव को संयुक्त मंत्री एवं प्रवक्ता रमाकांत राय एवं मीडिया प्रभारी दीपक सिंह निर्वाचित हुए। इस मौके पर अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, संगठन के संरक्षक भोला सिंह, अवध बिहारी सिंह, विष्णु देव राय, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश शुक्ल, पुष्पराज सिंह, राकेश सिंह, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रमा राम तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें