नरही। थाना अंतर्गत कोट मंझरिया ग्राम में दशकों पुराने संत रविदास की मूर्ति को सोमवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने उनके स्थान से उठाकर 100 मीटर दूर ले जाकर गंगा की छाड़न में फेंक दिया है।
कोट मंझरिया बंधे के पास संत रविदास की मूर्ति कई वर्षों से स्थापित है। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा कि मूर्ति अपने स्थान पर नहीं है तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मूर्ति स्थल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में एक दूसरी मूर्ति उस स्थान पर रखवाया। ग्रामीणों ने मांग किया कि मूर्ति को हटाने वालों की गिरफ्तारी की जाए। उधर, कोट मंझरिया में संत रविदास की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा गंगा के छाड़न में फेंके जाने पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई है। कहा कि यह माहौल खराब करने की साजिश है। कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।