फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकानदारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 24 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद के राशन दूकानदारों की बैठक टाउन हाल के सामने सहकारी भवन के सभागार में शुक्रवार को हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकारें हमेशा राशन दूकानदारों के साथ अन्याय करती रही हैं। जबकि राशन दूकानदार समाज के 75 फीसदी आबादी से सीधे तौर से जुड़े हैं।
विज्ञापन


मांग की कि राशन दूकानदारों का मानदेय तय किया जाए तथा 100 रुपये प्रति कुंतल कमीशन दिया जाए। खाद्य सुरक्षा विधेयक में सुनिश्चित किया जाए कि जो कार्डधारक राशन दूकानदारों से गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टी तेल लेंगे, सिर्फ उन्हीं के खाते में सब्सिडी दी जाए।

कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने कहा कि राशन दूकानदारों की समस्याओं को 27 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के सामने रखेंगे। इस मौके पर सभासद चंदन गुप्ता, बुआ सिंह, मुश्ताक अहमद, सुनील कुमार, रविंद्र वर्मा, शिवकुमार गिरि आदि रहे। बैठक के मुख्य अतिथि देवरिया राशन संघ के अध्यक्ष विश्वजीत मणि ने भी मांगों को जायज ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें