फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति में धांधली!

Fri, 24 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्वास्थ्य महकमे में वर्ष 2014-15 में आयुष चिकित्सक के सृजित पद से दो गुना नियुक्ति की गई है। मामले में उप्र कांग्रेस कमेटी सूचना प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी रोशन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम केे प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को शुक्रवार को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


पत्रक में बताया है बलिया जनपद के स्वास्थ्य महकमे में वर्ष 2014-15 में आयुष चिकित्सक के पद के लिए 35 पद सृजित थे। जबकि सीएमओ के हस्ताक्षर पर 70 से अधिक आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति की गई। इसी प्रकार स्टाफ नर्स की नियुक्ति में भी धांधली की गई है।

एक पद की नियुक्ति के लिए दस-दस आवेदकों से लाखों रुपये वसूले गए हैं। वर्तमान सीएमओ द्वारा की गई संविदा नियुक्तियों की जांच कराई जाए। ताकि फर्जी नियुक्तियों का खुलासा हो। चेतावनी दी कि एक माह के भीतर इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस नेता सीएमओ कार्यालय का व्यापक स्तर पर घेराव करेंगे। इस मौके पर अशोक सिंह, हरिकेंद्र सिंह, बच्चू प्रसाद वर्मा, अरुण सिंह यादव, दिवाकर शाह, विनोद सर्राफ, फिरोज रजा, मोहन सिंह, बृजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि अभी एएनएम के सृजित पदों से अधिक नियुक्ति का मामला सामने आया है। इस संबंध्ा में शासन की ओर से सीएमओ से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अब कांग्रेस नेताओं ने आयुष चिकित्सकों का मामला उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें