मुरलीछपरा विकास खंड लक्ष्मीपुर गांव के सैकड़ों के तदाद में ग्रामीण शनिवार को उप जिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन सौंपी। जिसमें ग्रामीणों ने वितरण प्रणाली में धांधली का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच करने का निर्देश दिया।मुरलीछपरा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में गांव के राशन दूकानदार पर वितरण प्रणाली में अनियमितता का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा है कि गांव के राशन दूकानदार टुनटुन राम पात्र गृहस्थी वाले कार्ड पर मानक से एक किग्रा कम और निर्धारित मूल्य से प्रतिकिग्रा एक रुपया ज्यादे पर राशन वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा छह रुपया प्रति बोरी पल्लेदारी, आठ सौ रुपया किराया-भाड़ा देना पड़ता है। साथ ही प्रतिबोरी में पांच किग्रा कम अनाज हमें मिलता है।
ऐसे में हम उचित मूल्य पर मानक के अनुसार अनाज का वितरण कैसे करें? कोटेदार कार्डधारकों की एक भी नहीं सुनता उन्हे डांटकर भगा देता है। इसी तरह दूकानदार अंत्योदय कार्ड और मिट्टी तेल के वितरण में धांधली करता है। उपजिलाधिकारी ने कार्डधारकों को आश्वासन दिया कि नायब तहसीलदार शशिकांतमणि इसकी जांच करेंगे।
जांचोपरांत दूकानदार के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा। पत्रक देने वालों में लक्ष्मीपुर के ग्रामप्रधान चुनमुन राम, ओमप्रकाश सिंह, कन्हैया मौर्य, विक्रमा राम, सुरेंद्र यादव, अर्जुन राम आदि रहे।