फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर और कचरा बीनने वालों के बनेंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से बेघर तथा कचरा उठाने चाले नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके पूर्ति विभाग की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य बनाने के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि प्रदेश में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जिनके पास अपना कोई आवास नहीं है। आश्रयहीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें समुचित पहचान पत्र के अभाव में आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होते हैं, वे अनाज वितरण की महत्वपूर्ण योजना से भी वंचित हो जाते हैं। शासन की ओर से ऐसे लोगों के लिए दस्तावेजों की सूची जारी की गई है जिसके आधार पर उनका पंजीकरण किया जाएगा। राजपत्रित अधिकारी एवं तहसीलदार, मान्यता प्राप्त आश्रय गृहों अथवा अनाथालयों के सुपरिंटेंडेंट, वार्डन आदि, प्रधान के प्रमाण-पत्र मान्य होंगे। अनाज से वंचित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पहचान प्रमाण पत्र सुलभ कराते हुए आधार कार्ड निर्गत कराया जाएगा। आधार कार्ड के आधार पर राशन कार्ड भी निर्गत किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों, धर्मिक स्थल, पार्क, महत्वपूर्ण स्थल, चौराहों, कचरा पात्रों, कचरा गिराने के स्थानों अथवा अन्य स्थानों पर रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो चिन्हित किया जाएगा। स्वैच्छिक संगठनों और नागिरकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस योजना के लाभ से वंचित व्यक्तियों अथवा उनके सम्बंध में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हेल्पलाइन नम्बर- 18001800150 पर सूचना भी दी जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ, नगरीय क्षेत्रों में ईओ द्वारा ऑफलाइन आवेदन पूर्ण कर जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें