फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्पर्श अभियान में ग्राहकों के घर-घर जाएंगे विद्युत कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली सेवा बेहतर देने के उद्देश्य से स्पर्श अभियान के माध्यम से ग्राहकों के घर-घर पहुंचेंगे विद्युत कर्मी। इसके लिए विद्युत निगम ने रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से, बिजली निगम के कर्मचारी ग्राहकों को बिजली बिलों की गणना, भुगतान की प्रक्रिया और बिलों में किसी भी समस्या से निपटने के तरीके व नए कनेक्शन आदि के बारे में जानकारी देंगे। अभियान में ग्राहकों को अपनी शिकायतों को दर्ज करने और उन्हें बिजली निगम तक पहुंचाने का एक मंच प्रदान किया जाएगा। वहीं, बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करने वाले चिह्नित मोहल्ले में जाकर कार्रवाई भी करेंगे।
इसके लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गांव व मोहल्लों को चिह्नित किया गया है। कई ऐसे मोहल्ले है जहां बिना कनेक्शन सेलोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं। विद्युत निगम की नोटिस के बाद भी बकाया धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी निगम की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नरेश प्रकाश ने बताया कि स्पर्श अभियान की शुरुआत हो गई है। इसकी सफलता के लिए जेई से लेकर लाइनमैन तक को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें