रसड़ा कोतवाली पुलिस ने बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास से रविवार को दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं किशोरी को भी बरामद कर मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया।
रसड़ा कोतवाली नागेश उपाध्याय ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिजनों ने एक जून को बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पानी टंकी निवासी मुन्ना रावत के विरुद्ध तहरीर दिया था कि उसने मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना रावत को रविवार की सुबह बलिया रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया और किशोरी को भी बरामद करते हुए मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल लालमोहन शास्त्री, महिला आरक्षी रीना गुप्ता आदि रहे।