रमनीपुर-कम्मरपुर संपर्क मार्ग की दशा जल्द सुधरेंगी। इस मार्ग की मरम्मत के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इस पर 1.6 करोड़ खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
रमनीपुर-कम्मरपुर संपर्क से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की ओर से बीते माह प्रस्ताव शासनस्तर पर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि रमनीपुर-कम्मरपुर मार्ग के नव निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।