फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविंद ठोकेंगे बांसडीह से ताल

Mon, 23 Jan 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मंडी समिति में मजदूर महिलाओं को सायकल देते समाजकल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बाद नीरज सिंह गुड्डू का टिकट काटकर पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को बांसडीह सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इससे जहां रामगोविंद के समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर नीरज सिंह गुड्डू के समर्थक मायूस हैं। हालांकि समर्थकों के उत्साह को देखते हुए नीरज सिंह गुड्डू भी चुनाव लड़ने का दंभ भर रहे हैं। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी में साजिश के तहत भले ही उनका टिकट काट दिया गया है लेकिन वह चुनाव पूरे दमखम से लड़ेंगे। 
विज्ञापन



सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र नीरज सिंह गुड्डू को समाजवादी पार्टी की तरफ से विगत दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा जारी सूची में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री रामगोविंद चौधरी का टिकट काटकर प्रत्याशी घोषित किया गया था। टिकट कटने से खफा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी गुहार लगाई थी।


तब मुख्यमंत्री ने उन्हें टिकट देने के लिए आश्वास्त किया था। जिसके बाद पार्टी में मचे घमासान के बाद सपा सुप्रीमो ने रविवार की देर शाम जारी सूची में बांसडीह से नीरज सिंह का नाम काटकर रामगोविंद को प्रत्याशी घोषित किया। मंत्री रामगोविंद चौधरी बांसडीह विधानसभा से चौथी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर ताल ठोकेंगे। उधर, टिकट कटने से नाराज नीरज सिंह गुड्डू ने भी चुनाव लड़ने की हुंकार भरी है, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता असमंजस में पड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें