फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के विरुद्ध फर्जी केस लिखा रहे सीएम: रामगोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सपा सांसद आजम खान के विरुद्ध व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव और चुनाव सपा अकेले लड़ेगी। चौधरी ने मंगलवार देर रात एक पत्रकार वार्ता में योगी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दलित, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। सरकार की शह पर मुस्लिम व यादव वर्ग के लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। सूबे में अघोषित आपातकाल सरीखे हालात हो गये हैं तथा योगी सरकार भय का वातावरण बना रही है। उन्होंने सपा सांसद आजम खान पर कार्रवाई को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिलचस्पी लेकर राजनीतिक प्रतिशोध वश लोगों को उकसा कर आजम खान के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आजम खान के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सपा सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। उन्होंने आजम खान के विरुद्ध जमीन पर कब्जे के आरोप को फर्जी करार दिया। कहा कि विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गए। शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे। उन्होंने विधानसभा उप चुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि सपा अकेले अपने दम पर उप चुनाव लड़ेगी। उनकी जानकारी के अनुसार कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नही हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह सपा वर्ष 2012 में अकेले सत्ता में आई थी। उसी तरह आने वाले समय में भी सपा अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा सांसद नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि चंद्रशेखर जी उनके राजनैतिक गुरु रहे हैं तथा उनके परिवार के लोगों के लिए उनकी शुभकामनाएं व सहानुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें