रामगढ़। श्रीहरेराम ब्रह्मचारी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल शाहपुर के मैदान पर रविवार को खेला गया। शुभारंभ नगर पंचायत बैरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने किया। फाइनल मैच के ट्राफी पर रामगढ़ की टीम ने 40 रन से गंगौली की टीम को हराकर कब्जा जमाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर गंगौली की टीम के समक्ष 159 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगौली की टीम 119 रन पर ही सिमट गई। इसके चलते रामगढ़ की टीम ने इस फाइनल मुकाबले को 40 रन से जीत लिया। मैन ऑफ दी सीरीज व मैन आफ दी मैच विजेता टीम के खिलाड़ी गोलू खान को मिला। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गंगापुर दिनेश सिंह, अवनींद्र कुमार ओझा व बसंत सिन्हा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। अंपायर की भूमिका सतीश सिंह व विशाल सिंह, कमेंट्रेटर की भूमिका शिवम सिंह ने निभाई। इस मौके पर दिवाकर सिंह, कृष्णा सिंह, मिथुन सिंह, अरविंद सिंह, रंजीत वर्मा आदि रहे।