फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रयागराज संगम तट पर राम गोविंद चौधरी का अस्थि कलश विसर्जित

विज्ञापन
प्रयागराज में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के अस्थी कलश विसर्जन करते परिवार के सदस्य। वीडियो ग् - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज के संगम तट पर बुधवार को सपा नेता रामगोविंद चौधरी का अस्थि कलश लेकर उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव, विश्राम चौधरी एवं शुभेक्षु पहुंचे।
विज्ञापन

अस्थि कलश के प्रयागराज पहुंचते ही संगम तट पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अस्थि कलश के संगम तट पर पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह ने भरे गले से रामगोविंद चौधरी अमर रहें के नारे लगाए। नारों से संगम तट का वातावरण भावुक हो उठा। समर्थकों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी तथा उनकी स्मृतियों को नमन किया। दिवंगत रामगोविंद चौधरी के निधन से समाजवादी विचारधारा, बलिया सहित पूर्वांचल की राजनीति और उनसे जुड़े असंख्य लोगों के बीच गहरा शोक है।
सपा के महानगर अध्यक्ष इफतिखार हुसैन, सपा नेता तारीक, भोजपुरी संगम पत्रिका के संपादक अजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील मौर्या, सुशील पांडेय कान्हा, सईद अज्जू, अध्यक्ष युवजन सभा रविंद्र यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव पूर्व, दिनेश यादव, राहुल पटेल, अजीत यादव, आदिल हमजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें