तुर्की दौलतपुर गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण करके बाहर निकलते क्षेत्रीय व
बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर गांव में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल बनकर तैयार हो गया है। तीन मंजिला विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई की व्यवस्था होगी। विद्यालय का जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण किए जाने की बात कही जा रही है। बेल्थरारोड विधायक हंसू राम ने बुधवार को विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शेष कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। भवन में बिजली, पानी, टाइल्स और क्लास बोर्ड का कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल रंग-रोगन का काम चल रहा है। विद्यालय के निचले तल पर 16 कमरों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था है। दूसरे और तीसरे तल पर 12 कमरों में लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।विधायक हंसू राम ने कहा कि सात विधानसभा क्षेत्रों वाले बलिया जिले में यह इकलौता मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय होगा। संवाद