बेल्थरारोड। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया गया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति का सूत्रपात कर देश के विकास को नई दिशा दी। उनके प्रधान मंत्रित्व काल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए। उनके आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ल ने राजीव गांधी के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। इस मौके पर आसिम सिद्दीकी, कोकिल राम, अखिलेश कन्नौजिया, मृत्युंजय चौरसिया, प्रमोद यादव, फैयाज अहमद, आकाश कुमार, मौलाना फैसल आदि मौजूद रहे।