फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज का हत्यारा निकला बड़े पिता का लड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर/ चितबड़ागांव। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिगरा कला निवासी हीरालाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र राज यादव मंगलवार की रात करीब आठ बजे टॉर्च लेकर शौच के लिए घर से बाहर निकला था, जो एक धान के खेत में मृत पाया गया। बुधवार को मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सक्रिय हो उठी और हीरालाल यादव के पटीदार शंभू यादव के पुत्र पवन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राज यादव के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करके गला दबाकर मार दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पवन कुमार यादव (19) पुत्र शंभू यादव जो मृतक राज यादव के बड़े पिताजी का लड़का है। पवन कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पवन कुमार की माता विगत दो माह से बीमार चल रही थी, गत रविवार को उसकी मृत्यु हो गई थी। माता के अंतिम क्रिया से पहले पवन को चाय देते समय बालक राज यादव की मां को मुस्कुराते हुए देखना पवन कुमार को बहुत बुरी लगी और उसने ठान लिया कि मेरी माता के मौत से इसको खुशी है तो मैं भी इसे खून के आंसू रुलाउगां। इसके बाद उसने दूसरे दिन ही इस घटना को कार्य रूप में परिणित कर दिया। आरोपी के पिता शंभू यादव और हीरालाल यादव खास पटीदार ही हैं। पुलिस ने पवन कुमार यादव को गिरफ्तार कर उस पर धारा 377, 302 के तहत चालान कर दिया। क्षेत्र में बालक के साथ हुए इस कुकृत्य एवं हत्या की इस घटना की भूरी भूरी भर्त्सना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें