फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन नीति के लिए उठाई आवाज

Sun, 01 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सफाई कर्मचारी संघ का प्रथम वार्षिक सम्मेलन रविवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने पुरानी पेंशन नीति को लागू करने के लिए आवाज उठाई। कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि अंबिका चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा है। समस्याओं को हल करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।पुराने पेंशन नीति पर कहा कि यह केंद्र का मामला है। वैसे प्रदेश सरकार इस लागू कराने का पूरा  प्रयास करेगी।
विज्ञापन



इस दौरान विशिष्ट अतिथि के बालाजी ने कहा कि सफाई कर्मचारी किसी भी समय हमसे मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके निदान का मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक लल्लन पांडेय ने कहा कि कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति पूरे मनोयोग के साथ कर्मचारियों के समस्याओं के निदान के लिए कार्य करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस इस मौके पर डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी आरएन पराशर ने कहा कि पुराने पेंशन को लागू करने के लिए छह मई से राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की घोषण की गई है। इसमें पूरे देश के सभी संगठनों के कर्मचारी भाग लेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का प्रबल विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बलवंत कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, अविनाश उपाध्याय, अनिल कुमार गुप्ता, विष्णुदेव राय, हर्षदेव, रविशंकर सिंह यादव, राघवेंद्र प्रताप सिन्हा, गौरीशंकर राम, अनिल सिंह आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें