फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोइलीमुहान ताल में भरा बरसात का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के किसानों के लिए अभिशाप बना कोइलीमुहान ताल बरसात के पानी से भर गया है। सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि और इस तालाब में उफान से किसान चिंतित हैं। ताल के पानी की निकासी के लिए बना पंप नहर बेमतलब साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पंप कैनाल वर्षों से खराब पड़ा है। इसके चलते ताल से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से ताल के पानी से महेन्दुआ, चन्दाडीह, बहुता, हल्दीरामपुर, सहिया, तेलमा, करनी आदि गांवों की सैकड़ों बीघे भूमि जलमग्न है।
इससे फसल के बर्बाद होने की आशंका है। वर्ष 1989 में कोइलीमुहान ताल के पानी की निकासी के लिए तत्कालीन सांसद रामनगीना मिश्र के प्रयास से हल्दीरामपुर में पंप नहर बनाने के लिए आधारशिला रखी गई। पंप नहर बनने के बाद नहर मोटर चालू कर पंप द्वारा ताल से जल निकासी होने लगा। इससे जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल गया। लेकिन उसके कुछ वर्षों के बाद नहर का मोटर जल गया। जिससे ताल के पानी का निकास अवरुद्ध हो गया। ऐसे में पंप नहर किसानों के लिए शोपीस बन गया है। पंप नहर चालू नहीं होने से सीमावर्ती करीब एक दर्जन ग्रामों की फसल हर साल बर्बाद होती है। हालांकि जले मोटर मोटर को बदलकर नहर को चालू करने के लिए किसानों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें