फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण करेगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहर के काजीपुरा, हरपुर नई बस्ती और मिड्डा के रहवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट राजेश यादव की अध्यक्षता में रेलवे और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें इलाके से जल निकासी के लिए रोडमैप बनाया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश यादव ने बताया कि बैठक के दौरान रेल प्रशासन के अधिकारियों ने जल निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 47 मीटर लम्बी पुलिया बनाने की स्वीकृति दी है। लेकिन यह प्रस्ताव रखा कि इसका निर्माण दो भाग में किया जाएगा, जिसमें वर्ष भर का समय लगेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में इस वर्ष होने वाली बरसात के दौरान नगर पालिका द्वारा जल निकासी के कार्य को रेल प्रशासन की ओर से बाधित नहीं किया जाएगा। इस बाबत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह निर्णय हुआ कि जल निकासी के लिए रेलवे पुलिया का विस्तारीकरण करेगा। साथ ही एक्सटेंशन नाले के द्वारा इलाके में होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने करने में नगर पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। इससे शहर की बड़ी आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें