फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद करते समय रेलवे का फाटक टूटा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक मंगलवार सुबह टूट गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। केविनमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने विभागीय लोगों को जानकारी दी। रेल कर्मियों को उसे ठीक करने में लगभग 35 मिनट का समय लगा। इस दौरान ट्रेन के आवागमन से एक घंटे तक क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार ली रही।
विज्ञापन

मॉडल रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक मंगलवार की सुबह लगभग 9:45 बंद करते समय अचानक टूट गया। इस दौरान दो ट्रेनों का आवागमन हुआ। इसके कारण लगभग एक घंटे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चित्तू पांडेय चौराहा शहर का प्रवेश द्वार है। बाहर से आने वाले लगभग सभी वाहनों को इस चौराहे से होकर गुजरना ही पड़ता है। ऐसे में यहां रोज पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लगभग प्रतिदिन क्रासिंग बंद होने और खुलने के समय जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आते हैं। रेलवे की ओर से अभी तक यहां कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन

फाटक टूटने ने की खबर मिलते ही कर्मचारियों को भेज कर उसे ठीक करा दिया गया। स्टेशन पर कोई ट्रेन बाधित नहीं हुई। क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग गया था।
- स्टेशन अधीक्षक, संजय सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें