फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही क्लिक पर मिलेगा 2249 स्कूलों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय विद्यालयों का डाटा अब एक क्लिक पर दिखाई देगा। शासन की ओर से जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों की प्रेरणा एप के जरिए जियो टैगिंग कराई जा रही है। अलग-अलग चरणों में हुई जियो टैगिंग के अंतर्गत अब तक 2249 स्कूलों की जिओ टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। शासन ने विभाग को 30 जून तक पूरा कराने का निर्देश शासन ने दिया था, लेकिन विभाग ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेरणा एप के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी ने स्कूलों की जियो टैगिंग का कार्य को शुरू किया। इस दौरान स्कूलों की पूरी जानकारी ब्लाक और गांव तथा न्याय पंचायत का नाम, विद्यालय का नाम, संबंधित नेशनल और स्टेट हाईवे का नाम सहित अन्य जानकारी ऑनलाइन फीड की गई है। जनपद में 2249 विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें 1598 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक और 392 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों को चमकाने के लिए प्रदेश सरकार मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के सुंदरीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक स्कूलों को ऑनलाइन के लिए एक पटल पर लाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले के 2249 परिषदीय विद्यालयों में जिओ टैगिंग का कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- शिव नारायन सिंह, बीएसए, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें