फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा

विज्ञापन
ईरिक्शा की टक्कर से चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग का टूटा बूम।संवाद
विज्ञापन
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से क्रॉसिंग का बूम टूट गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस के आने की सूचना पर गेट मैन रेलवे क्रॉसिंग का बूम बंद कर रहा था। इसी दौरान तेजी से निकलने के प्रयास में एक ई-रिक्शा बूम से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बूम क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गेटमैन ने स्लाइडर की मदद से फाटक को बंद कर ट्रेन को सुरक्षित तरीके से पास कराया। इस दौरान आरपीएफ के जवान भी मौके पर मुस्तैद रहे। क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत के लिए रेलवे की तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम को दुरुस्त किया। करीब 2:30 बजे क्रॉसिंग की व्यवस्था सामान्य होने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ प्रभारी गिरजेश प्रजापति ने गेट मैन की सूचना पर ईरिक्शा को पकड़ लिया गया है और सुरक्षा को लेकर जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें