रेलकर्मी की युवकों ने की पिटाई, चार गिरफ्तार
बांसडीह। क्षेत्र के खरौनी गांव में शुक्रवार की देर शाम दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर रात में ही पंहुचे सीओ, कोतवाल व कई थानों की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
खरौनी निवासी अजित सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बलिया रेलवे स्टेशन से ड्यूटी समाप्त होने पर अपने भाई संजीव सिंह के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। गांव के पास ही युवकों ने उन्हें रोककर बाइक में दूसरी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया और पीटने लगे। जिसमें दोनों घायल हो गए। मारपीट कर रहे युवकों की ओर से अन्य युवक भी आ गए। मौके पर पहुंचे सीओ दीपचंद्र व कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने गांव से शमीम, हमीद, तुफैल, नौशाद को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुदकमा दर्ज किया।