फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल उपाध्याय हॉफ मैराथन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय हॉफ मैराथन का आयोजन एक नवंबर को होना है। इसका आयोजन विकास खंड सोहांव के राधिका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भरौली से कराया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित हॉफ मैराथन में लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना। उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही करेंगे एवं पुरस्कार वितरण सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक वंश नारायण राय एवं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव कृष्णानन्द उपाध्याय ने बतया कि हॉफ मैराथन तीन आयु वर्ग में आयोजित होगी। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 21 किलोमीटर, महिला वर्ग के लिए 11 किलोमीटर तथा 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लिए 11 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जाना है। 21 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार, तृतीय स्थान को 20 हजार एवं 5 हजार के दस सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे। 11 किलोमीटर की दोनों प्रतियोगिताओं में विजेता को 20 हजार, उपविजेता को 15 हजार एवं तृतीय स्थान को 10 हजार व 3 हजार के दस सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे।
वॉलिंटियर्स को दिए गए दिशा-निर्देश
नरही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में होने वाले प्रथम राष्ट्रीय मास्टर्स हाफ मैराथन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नरही में बैठक की। बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए वॉलिंटियर को दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नन्हे सिंह, संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता, श्रीमती आकांक्षा बर्नवाल, रामदास, कुलदीप सिंह अध्यक्ष इलाहाबाद, महासचिव कृष्णानंद उपाध्याय, कुमुद सिंह पाल, शुभम सिंह, प्रांजल सिंह, नीरज राय, इरफान अहमद,सोएब खान, पंकज सिंह, पीयूष राय, अवनीश कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें