फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 14 साल बाद पूरा हुआ सरयू पर रेलपुल

विज्ञापन
मांझी ​स्थित सरयू नदी पर बना रेल पुल।संवाद
विज्ञापन
बलिया। छपरा रेलखंड पर सरयू नदी के ऊपर करीब 14 साल से निर्माणाधीन नए रेल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

करीब 242 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल के चालू होने से मांझी-सुरेमनपुर रेलखंड को दोहरी लाइन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पुल का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद पुल को रेल यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। निरीक्षण से पहले रेलवे के इलेक्ट्रिक सहित अन्य विभाग अपने कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
छपरा-वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण के दौरान पुराने पुल के बगल में नए रेल पुल का निर्माण वर्ष 2013 के आसपास शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण में लगातार देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के स्वरूप में बदलाव के साथ दोनों ओर अतिरिक्त पिलर बढ़ाए गए, जिससे पुल की लागत बढ़कर करीब 242 करोड़ रुपये हो गई। नए पुल में कुल 17 पिलर हैं। सीआरएस निरीक्षण में पुल की संरक्षा, ट्रैक, सिग्नल, विद्युत और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।
गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा हो चुका है और सीआरएस की हरी झंडी के बाद परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें