बाढ़पीड़ित किसानों को मुआवजा तथा सहायता राशि न दिए जाने पर डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते सोहांव ब्लाक के ग्राम प्रधान और ग्रामीण।
सदर एसडीएम रामानुज सिंह के आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर चुके सागरपाली आराजीमाफी के पूर्व प्रधान नसीम व्यवहार सोमवार को एक बार फिर अनशन पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर एसडीएम ने क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है। केवल आश्वासन देकर अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन अभी तक क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण नहीं कराया गया।
गौरतलब हो कि बाढ़ के दौरान क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण न किए जाने पर सागरपाली आराजामाफी के पूर्व प्रधान नसीम व्यवहार बीते एक सितंबर को धरने पर बैठ गए थे। दो दिन बाद सदर एसडीएम रामानुज सिंह ने आश्वासन दिया था कि तीन दिन के अंदर सर्वे कराकर पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। लेकिन तीन दिन की जगह आज 10 दिन बऌीत गया।
क्षेत्र में न सर्वे ही कराया गया और नहीं पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिससे खफ नसीम व्यवहार सोमवार को एक बार फिर अनशन शुरू कर दिए हैं और कहा कि इस बार मैं अपना अनशन तभी तोड़ूंगा, जब तक कि क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण न हो जाय। इस मौके पर दिनेश, राजेश, मार्कंडेय यादव, गोपाल, मोनू यादव, भुआल यादव, मुमताज खां, मुन्ना प्रसाद, जनकिया देवी, राधिका देवी, तारा देवी, प्रभावती देवी, विमलावती देवी, श्रीनिवास पासवान, जयनारायण राजभर आदि रहे।