फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फिर से चल सकेगी रागिनी, पैरों की नसों की जांच के लिए बीएचयू पहुंची टीम

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के रानीपुर निवासी रागिनी।
विज्ञापन
मनियर। सोशल मीडिया पर अपनी संघर्षपूर्ण कहानी से चर्चा में आई दिव्यांग छात्रा रागिनी के बेहतर इलाज की उम्मीद अब और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को रागिनी के पैरों की नसों की विस्तृत जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय कुमार स्वयं उसकी मां बबीता देवी और अन्य परिजनों के साथ बीएचयू पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में रागिनी के पैरों की नसों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसके आगे के उपचार की दिशा तय होगी।
पीएचसी मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय कुमार ने बताया कि रागिनी के पैरों की नसों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उसे बीएचयू हायर सेंटर लाया गया है। डॉ. शुभम श्रीवास्तव की देखरेख में आवश्यक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक यह तय करेंगे कि रागिनी के पैर को किस तरह उपचार के माध्यम से क्रियाशील बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शुरू हुई इलाज की पहल
रागिनी के मामले में जिला प्रशासन की पहल के बाद उसके इलाज की प्रक्रिया तेज हुई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दो सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रागिनी के गांव दिघेड़ा ग्राम पंचायत के रानीपुर पहुंचकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली थी। उन्होंने रागिनी की आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही उसे हायर सेंटर ले जाने की जिम्मेदारी पीएचसी मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय कुमार को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बैटरी वाली साइकिल के लिए भी हुई जांच
रागिनी को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कानपुर की एलिम्को की टीम ने भी उसकी जांच की है। हालांकि, बैटरी वाली साइकिल और अन्य सहायता से जुड़े निर्णय भी उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट होने के बाद लिए जाएंगे। फिलहाल परिवार की उम्मीदें बीएचयू की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें