छात्रसंघ पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला मंगलवार को कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रों ने दहन किया। साथ ही उन्होंने छात्रसंघ भवन में एक बैठक कर इस प्रस्ताव की निंदा की।
कुंवर सिंह पीजी क ालेज के छात्रसंघ अभिषेक यादव ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मेलन में छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव की निंदा की।
कहा कि छात्रसंघ का चुनाव छात्रों का जनतांत्रिक अधिकार है जिसके माध्यम से छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं। कुलपति का इस तरह का प्रस्ताव लोकतंत्र को कमजोर करने और शोषणकारी तत्वों को मजबूत करने वाला है। जिसे बलिया के छात्र किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस मौके पर मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह, सत्येंद्र यादव, आनंद विक्रम सिंह, पवन सिंह, सुधीर सिंह, जावेद कमर खां आदि रहे। संचालन मिथिलेश यादव ने किया।
दूसरी ओर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कुलपतियों के सम्मेलन में छात्रसंघ पर रोक लगाने के प्रस्ताव की निंदा की है। कहा कि छात्रसंघ पर रोक लागने की बात पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।