फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए धरना

Tue, 17 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के स्वास्थ्य कर्मचारियों के एरियर वेतन सहित विभिन्न भत्तों का भुगतान न होने पर संयुक्त कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महासंघ के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य महकमे के आला अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लूट-खसोट नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता सत्या सिंह ने कहा कि जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के देयकों का भुगतान अब तक नहीं किया गया। 1979 से एरियर तथा गत कई वर्षों से डीए का एरियर, बोनस और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया है।

यहां तक कि उपकेंद्रों का किराया भी कई जगहों पर रोका गया है। स्वास्थ्य महकमे के कुछ कर्मचारी और अधिकारी अपनी मुट्ठी गरम करने में लगे हुए हैं। इसे कर्मचारी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। संगठन के मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भी दिया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। दुर्व्यवहार में दोषी आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर समस्त चिकित्सा संवर्ग के अध्यक्ष और मंत्री के साथ ही राकेश सिंह, सुशील कुमार ओझा, रमावती पांडेय, रणधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें