फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देखकर भड़के, लिया फीडबैक

Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  वाराणसी मंडल के डीआरएम एसके कश्यप ने शनिवार की दोपहर मॉडल स्टेशन का निरीक्षण किया।  हालांकि इसके पूर्व ही पूरा स्टेशन  परिसर को चकाचक कर दिया गया था। जबकि एक दिन पहले का हाल यह था कि पूरा स्टेशन  परिसर अतिक्रमण और गंदगी की जद में था। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक और कर्मचारियों को हिदायत दी। डीआरएम एसके  कश्यप प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए यात्री निवास गए। जहां  कैफेटेरिया की गंदगी देख नाराज हो गए और जमकर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह की क्लास ली। इस दौरान कर्मचारियों को हिदायत दी कि पूरा स्टेशन परिसर हर हाल में चकाचक रहना चाहिए। स्टेशन परिसर में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी सुविधाओं के बारे में पूछा और उनसे सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


वीडियो दिखाकर  किया जागरूक
प्लेटफार्म बदलते समय फुटब्रिज का प्रयोग करें, प्लेटफार्म में ट्रेन खड़ा होते समय से ट्रैक से एक हाथ की दूरी बनाए रखे, पूरी तरह रुकने पर ही  ट्रेन पर चढ़े। आदि तमाम चीजें बकायदा वीडियो बनाकर स्टेशन परिसर में  उपस्थित यात्रियों को दिखाया गया। इस जागरूक कार्यक्रम में डीआरएम एके  कश्यप खुद शामिल हुए थे। जिन्होंने यात्रियों से सुझाव भी लिये। इस दौरान  बलिया स्टेशन में पहली बार आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम से यात्रियों में  भी काफी उत्साह देखा गया। आए दिन रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लोगों की जागरूकता की दिशा में  कुछ खास करने के उद्देश्य से माडल स्टेशन पर कुछ खास अंदाज में  कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान घटनाओं की प्रायोजित एनिमेशन (कार्टून  चलचित्र) दिखाकर लोगों को एहतियात बरतने की बात बताई गई। इस दौरान इस  कार्यक्रम में प्लेटफार्म नंबर एक पर सैकड़ों की संख्या में यात्री जुटे  हुए थे।  

सांसद भरत सिंह ने की मुलाकात
पूर्व  नियोजित कार्यक्रम में रेलवे डीआरएम एसके कश्यप के आगमन की सूचना पर सांसद  भरत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीआरएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान  स्टेशन में लगे कार्य प्रगति के साथ मूर्त रूप कब लेने की जानकारी प्राप्त  की। डीआरएम एसके कश्यप ने बताया कि सारी कार्य प्रगति पर चल  रहा है। एक नंबर प्लेटफार्म का कार्य जहां 2017 के अंत तक पूरा हो जाएगा।  वहीं रेलवे दोहरीकरण का कार्य 2018 तक पूरा हो जाएगा। इस दौरान सांसद भरत  सिंह ने गोंदिया एक्सप्रेस, गरीब नवाज और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस के सुरेमनपुर  स्टेशन पर ठहराव की बात कही। सुहेलदेव ट्रेन बलिया से चलाने की बात कही।  जिस पर डीआरएम ने आश्वासन दिया। इस दौरान अरूण सिंह, हेमंत पाठक, धर्मेंद्र  सिंह, राकेश पांडेय, गप्पू मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें