फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने जड़ा पीएचसी पर ताला

Sat, 30 Jul 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 भ्रष्टाचार और बकाया ना मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीछपरा पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बैरिया और मुरली छपरा के चार्ज पर काम कर रहे लिपिक  शशिकांत के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप  लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। आशाओं ने दो सूत्रीय मांग एसडीएम के समक्ष रखा। एसडीएम ने सीएमओ से बात की। बात करने के बाद लिपिक को हटाकर वहां तैनात दूसरे लिपिक को चार्ज देने को कहा है।
विज्ञापन


एसडीएम ने आशा बहुओं का बकाया धनराशि जल्द ही दे दिए जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के  आश्वासन पर आशा बहुओं ने अपने धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। धरना देने वालों में पूनम तिवारी, मीरा, सरस्वती, शीला, मंजू, अनीता, पूजा,  मीणा सिंह, पूनम, मुन्नी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें