फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल; लोकार्पण के बाद लटक रहा यात्री निवास पर ताला

Thu, 29 May 2025 07:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगा डिस्प्ले काम नहीं कर रहा और यात्री निवास पर ताला लटक रहा। ऐसे में व्यवस्था सवालों के घेरे में है और जनता पूछ रही है कि कब तक सबकुछ सुचारू होगा? 
 
विज्ञापन
यात्री निवास पर लटक रहा ताला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सिर्फ सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आधे दर्जन से अधिक ट्रेनों के आगमन होने पर प्लेटफार्म पर लगे कोच डिस्प्ले कोच का पोजीशन नहीं बता रहा है, जिससे यात्रियों को अपने आरक्षित कोच का तलाश के लिए दौड़ लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वहीं फर्स्ट क्लास यात्री निवास पर बृहस्पतिवार को ताला लटका रहा। पूछने पर रेल कर्मचारियों ने बताया कि यात्री निवास में कार्य करने वाले व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया है, वह खुद ही परेशान है। यात्री निवास के लिए एक घंटे का चार्ज 10 रुपये रखा गया है। बहुत सारे दबंग बिना पैसा दिए ही यात्री निवास का उपयोग कर चले जाते हैं।पैसा मांगने पर कर्मचारियों को धमकी देते हैं।

बता दें कि 22 मई को अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया गया।उक्त दिन से इंक्वायरी ऑफिस का संचालन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है।कारण की इंक्वायरी ऑफिस का संचालन करने के लिए केवल एक निजी कर्मचारियों की तैनात की गई है, जिससे उक्त कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक अपना ड्यूटी बजाकर घर चला जाता है।
विज्ञापन


शाम छह बजे के बाद अप व डाउन में आने वाले ट्रेनों का कोच पोजिशन मालूम नहीं हो पता है,जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव ने बताया की पांच जून से सम्भवतः इंक्वारी ऑफिस के लिए एक और कर्मचारी आ जाएंगे। उस दिन से इंक्वारी ऑफिस के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।यात्रियों को 24 घंटे कोच पोजिशन मिलता रहेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें