क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर सोमवार की सुबह सपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बलिया सोनौली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक माह से ट्रॉली जली हुई जिसे शिकायत के बाद भी बदला नहीं जा रहा। सूचना पहुंचे एसओ सिकंदरपुर ने आश्वासन पर जाम समाप्त कराया। तीन घंटे तक चले जाम में लोगों को परेशानी हुई।
अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कई माह से माल्दह उपकेंद्र की ट्रॉली जली हुई है। बार-बार की शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं गया। बताया कि इसकी वजह से एक माह से पूरे माल्दह क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति बाधित है। चक्का जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला ने बिजली विभाग से कि उच्चाधिकारियों से बात किया तो उन्होंने दो दिन का समय मांगते हुए ट्रॉली बदले जाने का आश्वासन दिया। साथ ही पुरानी ट्रॉली को दो घंटे में बनवाकर बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया जिस पर जाम समाप्त हुआ।
इससे करीब तीन घंटे तक बलिया-सोनौली मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। धरने में प्रमुख रूप से आनंद राय, प्रमोद सिंह, सत्तू सिंह, विपिन सिंह, जगदीश वर्मा, प्रधान रामविलास सिंह, महेश सराय, रामजी राय, राज किशोर यादव, हवलदार यादव, धनंजय सिंह, राजकुमार सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।