फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बलिया से जुड़े लेकिन बैरिया विधानसभा से नहीं गुजरे : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बलिया की अबतक की सरकारों ने उपेक्षा की है। जिले की पहचान बागी बलिया से है लेकिन इसके हिसाब से अभी तक विकास नहीं हुआ। ऐसे में यह पूर्वांचल का पिछड़ा जिला है।
विज्ञापन

ये बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री योगी ने बलिया को मेडिकल कॉलेज दिया है जिससे सभी जिलों के बराबर एक सम्मान मिला। सपा कार्यकाल में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मिला लेकिन दो करोड़ रुपये में विश्वविद्यालय कहां बनता है, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश ने बलिया के साथ मजाक किया था। हमारी सरकार आई तो विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस को गाजीपुर तक बनाने के सवाल पर कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से न जोड़ना गलत होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बलिया से जरूर जुड़ना चाहिए अगर नहीं जुड़ा होगा तो मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हमारे विधानसभा से होकर मांझी तक नहीं जाना चाहिए। कारण कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया की भौगोलिक स्थिति खराब हो जाएगी। बलिया के गांव सड़क के किनारे बसे हैं सभी गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें