जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार पंचायत के संसार टोला (जयप्रकाशनगर) स्थित गोचर्धन पहाड़ मन्दिर पर इस वर्ष भी गोर्वधन पूजा समारोह का आयोजन गुरुवार की शाम को किया गया। 24 घण्टे का अखण्ड हरिकीर्तन सम्पन्न होने के बाद गोवर्धन पहाड़ मन्दिर में बांके बिहारी के मूर्ति की स्थापना की गई। जयप्रकाशनगर के प्रधानप्रतिनिधि व समाजसेवी सुर्यभान सिंह ने इस आयोजन को एकजुटता का मूर्त रूप देने के लिए इस कार्यक्रम को सिर्फ यदुवंशियों तक ही सीमित नहीं रखते हुए इस पूजा से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के प्रत्येक वर्ग को जोड़ कर समाज में एक अलग एकता का संदेश देने का कार्य किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. आनंद यादव (शिक्षक) ने मंच का फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि काश ऐसा प्रत्येक पंचायत में कार्यक्रम होने लगता तो वह पुरानी एकजुटता वापस चली आती। मंच पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान करने वाले लोगों के अलावा ग्राम प्रधान, कोड़रहा पंचायत की समिति के सदस्य, शिक्षक, किसान, खिलाड़ी आदि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वृजविहारी यादव, शिवदयाल यादव, बादशाह यादव, उमेश सिंह, राधेश्याम यादव, चन्दन सिंह, अरुण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मंतोष सिंह, सुमन्त सिंह, चन्दन सिंह, शामू ठाकुर, दशरथ यादव, मुकेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता साधु मोहन व संचालन शिवदयाल पाण्डेय ने किया।
संसार टोला (जयप्रकाशनगर) में आयोजित सम्मान समारोह में भोजपुरी के दो गायक बिहार प्रदुम्न परदेशी और रोशन राय ने भी अपनी प्रस्तुति दी। दोनों ही गायक अध्यात्मिक प्रसंगों और अपने गीत संगीत के माध्यम से एक दूसरे पर रात भर कटाक्ष करते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा।