फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लक्ष्य के सापेक्ष 2678 एमटी गेहूं की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम के बिगड़ते रुख को देखते हुए शासन ने किसानों का राहत दी है। वह अपनी उपज बिना सत्यापन के भी 100 कुंतल से अधिक बेच सकते हैं। पहले सरकार ने 100 कुंतल तक बेचने की छूट दी थी। सरकार के इस निर्णय से किसानों का काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 69 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों से मोबाइल केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है। किसानों की सूचना पर मोबाइल टीम उनके दरवाजे पर जाकर खरीद तेज कर दी है। सरकार ने किसानों के उचित मूल्य देने व खरीद में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सुविधाएं प्रदान कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्र खोलने व बंद करने की समय में परिवर्तन किया है। क्रय केंद्र सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोलने का फरमान शासन से जारी हो चुका है। पहले केंद्र सुबह 10 से शाम छह बजे तक ही खुले रहते थे, लेकिन अब खरीद की अवधि को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है। अभी तक लक्ष्य 47500 एमटी के सापेक्ष 2678 एमटी खरीदारी हुई है। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए किसानों का राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है। किसानों के घर तक अब खरीदारी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें